प्राप्ति शून्य
  आज के समय में हम धन को ज़्यादा से ज़्यादा अपनी सन्तान केलिये जोड़ने में व्यस्त है।सभी चाहते है अपनी सन्तान के लिए मकान दुकान कुछ ज़मीन या कुछ ऐसी संपत्ति बनाए ताकि भविष्य में उनको किसी प्रकार के कष्टों का सामना ना करना पड़ें। हम सब कुछ विरासत में देने का प्रयत्न कर रहे है लेकिन क्या हम अपने आने वाली सन्तान के लिए जल व स्वछ वातावरण के लिए भी कुछ कर रहे है। ये तो बहुत महत्वपूर्ण धरोहर है स्वयं से प्रश्न करे कि हम क्या कर रहे ताकि भविष्य में हमारी सन्तान को पर्याप्त मात्रा में जल और साफ़ वातावरण मिल सके क्योंकि बाक़ी वस्तुतो वह स्वयं अर्जित कर सकते है पर जल एवं वातावरण का तो अन्य कोई विकल्प नही है।


Comments